बिना परीक्षा सरकारी विभाग में नौकरी का मौका: DRDO में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास के लिए अपरेंटिस वैकेंसी | DRDO Apprentice Recruitment 2025 Apply Now for 22 Apprentice Posts Without Exam

Share this on


कुल पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 22 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए 4 पद, डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 6 पद और ट्रेड अपरेंटिस के लिए 12 पद शामिल हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीनों की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसके दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

योग्यता और पात्रता शर्तें

ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए इन विषयों में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। ट्रेड अपरेंटिस के लिए आवेदनकर्ता का आईटीआई पास (जैसे कि प्लम्बर, कारपेंटर आदि ट्रेड्स में) होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

इस भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (इंटरव्यू) नहीं होगा। योग्य और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 17 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 16 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करते समय सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को सही तरीके से अपलोड करना अनिवार्य है।

ट्रेनिंग अवधि और स्टाइपेंड

चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीनों की अपरेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें सरकार से तय मासिक स्टाइपेंड (प्रशिक्षण भत्ता) भी दिया जाएगा जिससे उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी और काम ला अनुभव भी मिलेगा।

महत्वपूर्ण सलाह

जो भी अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। किसी भी गलती से बचने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Microsoft AI Course: घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस, माइक्रोसॉफ्ट करा रहा है फ्री ऑनलाइन कोर्स



Source link


Share this on

Leave a Comment