Bihar Police Driver Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) बिहार ने ड्राइवर कांस्टेबल के पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4361 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे जिसकी अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।