बिहार में यूनानी चिकित्सक के 502 पदों पर निकली भर्ती, BUMS डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन, जान लें चयन प्रक्रिया | Recruitment for 502 posts of Unani doctor in Bihar BUMS degree holders can apply know the selection process

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलती है सैलरी? इस कक्षा के लिए सबसे ज्यादा है वेतन

Unani Doctor Vacancy BUMS: जान लें जरुरी योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास BUMS (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदकों ने अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी की होनी चाहिए। बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन भी आवश्यक है।

Unani Doctor Vacancy: वेतनमान चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 32,000 रूपये का समेकित मानदेय दिया जाएगा। वहीं चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, और मेडिकल टेस्ट शामिल है। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 500 रुपया देना होगा। वहीं SC/ST, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 125 रुपया रखा गया है।

यह खबर भी पढ़ें:Home Guard Bharti 2025: बिहार के बाद झारखंड में निकली 7वीं पास युवाओं के लिए होमगार्ड भर्ती, जानें आवेदन तारीख सहित अन्य डिटेल्स

Unani Doctor Recruitment: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर ‘ADVERTISEMENT’ सेक्शन में जाएं और “Applications invited for the post of recruitment of AYUSH MO (Mainstream/RBSK)” लिंक पर क्लिक करें।
अगली स्क्रीन पर “Advt no. 05/2025 – Detailed Instruction” पर क्लिक कर नोटिफिकेशन पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
इसके बाद, पूर्ववर्ती पेज पर लौटें और “Click here to apply the Application” लिंक पर जाएं।
नया पेज खुलने पर ‘Register’ बटन पर क्लिक करें और अपना नाम, ईमेल, व मोबाइल नंबर दर्ज कर ‘Sign Up’ करें।
OTP वेरीफिकेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
सभी आवश्यक जानकारियां दर्ज कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC 71th Notification: बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के 1250 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जान लें आवेदन शुल्क



Source link


Share this on

Leave a Comment