मजदूर की बेटी बनी स्टेट टॉपर, 12th बोर्ड एग्जाम में पाया पहला स्थान, भावुक कर देगी पिता की कहानी  | UP Board 12th Topper Struggle and Success Story

Share this on


यहां से महक ने की पढाई 

महक जायसवाल बच्चा राम यादव इंटर कालेज, भुलाई का पुरवा की छात्रा रही हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत से पड़ही करके ये मुकाम पाया है। महक जायसवाल के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उन्होंने बहूर संघर्ष करके महक जायसवाल को पढ़ाया है। उनके संघर्ष का ही नतीजा है कि महक ने राज्य में परचम लहराया है। 

अमरोहा दूसरे स्थान पर 

प्रयागराज की रहने वाली महक जायसवाल ने 97.20% अंक के साथ स्टेट टॉप किया है। अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह 96.80% अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, इटावा की मोहिनी 96.40% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। 

परीक्षा परिणाम में रहा लड़कियों का दबदबा 

इस बार के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से 10% ज्यादा पास हुई हैं। इस बार 12 वीं की परीक्षा में कुल 27,05,017 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 14,58,983 छात्र, जबकि 12,46,024 छात्राएं थीं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की। 

यह भी पढ़ें

प्रयागराज की महक जायसवाल बनी 12th यूपी बोर्ड की टॉपर, अमरोहा की साक्षी दूसरे स्थान पर

ऐसे देखें रिजल्ट 

छात्र  upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उसपर क्लिक करें उसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें। सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जायेगा यहां से आप अपना मार्कशीट भी डाउनलोड करे सकते हैं। 



Source link


Share this on

Leave a Comment