शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी ‘परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024’ के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान ने राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। यह सर्वे कक्षा 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में पठन-पाठन क्षमता और समझ को परखने के लिए किया गया था। कक्षा तीन के भाषायी ज्ञान में राजस्थान का औसत 70 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत यानी 64 प्रतिशत से बेहतर रहा।