राजस्थान PTET परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, जानें सीट आरक्षण और कॉलेज अलॉटमेंट डिटेल्स | Rajasthan PTET Result 2025 Soon Reservation Criteria and College Allotment Details

Share this on


कब हुई थी परीक्षा और क्या है प्रक्रिया?

राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 का आयोजन 15 जून 2025 को दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए किया गया था। परीक्षा के बाद 19 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 21 जून तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिला था। विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद 24 जून को फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है और अब इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।

ऐसे चेक करें अपना Rajasthan PTET Result 2025

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जाएं। होम पेज पर दिख रहे ‘BA BSc 4 Year B.Ed Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें। अब नया पेज खुलेगा, जहां अपनी डिटेल्स (रोल नंबर और DOB) डालकर लॉग इन करें।

लॉग इन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। यह भी पढ़ें: ICSI CSEET 2025: 5 जुलाई को होगी परीक्षा, जानें जरूरी निर्देश, तकनीकी जरूरतें और सावधानियां

काउंसलिंग और सीट आवंटन

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्राप्त अंकों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग प्रक्रिया चलाई जाएगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।

वर्ग / श्रेणी आरक्षण प्रतिशत (%)
अनुसूचित जाति (SC) 16%
अनुसूचित जनजाति (ST) 12%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 21%
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 10%
अति पिछड़ा वर्ग (MBC) 5%
दिव्यांग उम्मीदवार 5%
महिलाएं 8%
तलाकशुदा महिलाएं 2% (8% में शामिल)
विधवा महिलाएं 2% (8% में शामिल)
नोट: महिला आरक्षण का कुल प्रतिशत 8% है, जिसमें तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट या सूचना के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी या कॉलेज की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, इस डेट को होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें टाइमिंग



Source link


Share this on

Leave a Comment