इसी के साथ नीमराणा के विपिन कुमार सोनी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्रों की सफलता पर शिक्षकों, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने गर्व जताया है। अदिति और विपिन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अध्यापकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीबीएसई बोर्ड के इस वर्ष के परिणामों में कला संकाय के छात्रों का प्रदर्शन खासा सराहनीय रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
मत्स्य विवि का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने दिए होनहारों को मेडल