11वीं में भी STEM विषयों ‘साइंस और मैथ्स’ को दो स्तरों पर पढ़ाने की CBSE बना रही योजना, जानें डिटेल्स | Patrika News

Share this on


CBSE सिलेबस से जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CBSE (Central Board of Secondary Education) अब 11वीं कक्षा से साइंस, मैथ्स जैसे STEM विषयों को दो स्तरों, बेसिक और एडवांस पर पढ़ाने की योजना बना रहा है। यह प्रक्रिया 2026-27 सत्र से शुरू की जा सकती है। फिलहाल 10वीं में मैथ्स को दो स्तरों (स्टैंडर्ड और बेसिक) में पढ़ाया जा रहा है, जिसमें दोनों पेपर एक ही सिलेबस पर आधारित होते हैं लेकिन बेसिक स्तर का पेपर थोड़ा आसान होता है। CBSE की गवर्निंग बॉडी ने दिसंबर 2024 में साइंस और सोशल साइंस को भी दो स्तरों पर पढ़ाने का फैसला लिया था। यह बदलाव 2026-27 शैक्षणिक सत्र से 9वीं कक्षा से शुरू होगा। इसके बाद छात्रों को 9वीं और 10वीं में गणित, साइंस और सोशल साइंस, तीनों विषयों में बेसिक या एडवांस में से किसी एक स्तर को चुनने का विकल्प मिलेगा।



Source link


Share this on

Leave a Comment