Answer-Key पर आपत्ति जताने का मौका
अगर किसी उम्मीदवार को जारी आंसर-की में किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वह 30 मई 2025 की मध्यरात्रि तक (रात 11:59 बजे से पहले) अपनी आपत्ति ईमेल के माध्यम से भेज सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ईमेल आईडी cetbedhelpdesk@lnmu.ac.in उपलब्ध कराई है।
Bihar CET Bed 2025 Answer Key Download: ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
सबसे पहले biharcetbed-lnmu.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिख रहे ‘B.Ed Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आंसर-की की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। यहां से आप इसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
फाइनल Answer-Key और रिजल्ट कब आएगा?
आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं तो संबंधित प्रश्नों के उत्तरों को संशोधित किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही बिहार बीएड 2025 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।