JoSSA Counselling 2025 Schedule: जोसा काउंसलिंग का शेड्यूल हुआ जारी, 3 जून से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
बीपीएससी भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा कम से कम 21 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 01-08-2025 के अनुसार की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी चयन प्रक्रिया
बीपीएससी की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन दो फेज की लिखित परीक्षा के बाद होगा। पहले फेज की परीक्षा प्रीलिम्स होगी। ऐसे कैंडिडेट्स जो प्रीलिम्स में पास हो जाएंगे वे मुख्य परीक्षा का हिस्सा हो सकते हैं।
Sainik School Admission Quota: सैनिक स्कूल में इन वर्गों के लिए है कोटा, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला
आवेदन शुल्क
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये होगा। वहीं PWD/ SC/ ST और महिला कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा। कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के तहत सैलरी दी जाएगी।
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद के लिए कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद वे होमपेज पर आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें
- यहां रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें