IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली ने लॉन्च किया नया कोर्स, जेईई एडवांस 2025 के जरिए मिलेगा दाखिला | IIT Delhi Launches BS In Chemistry take admission by JEE Advanced 2025 result

Share this on


बीटेक और रेगलुर बीएससी दोनों कोर्स का बेहतर विकल्प 

आईआईटी दिल्ली के रसायन विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर एस नागेन्द्रन ने कहा कि अन्य साइंस डिग्री की तरह इस कोर्स का उद्देश्य है केमिस्ट्री के बार में छात्रों को गहराई से जानकारी देना। साथ ही उन्हें केमिस्ट्री के विभिन्न टॉपिक्स के बारे में जानकारी देना जोकि बीटेक कोर्स में मुमिकन नहीं हो पाता है। बीटेक छात्रों डीप फाउंडेशन में कमजोर रह जाते हैं तो रेगुलर बीएससी वाले छात्र इंजीनियरिंग सिद्धांत से चूक जाते हैं। ये कोर्स इन दोनों ही गैप को भरने का काम करेगा। 

यह भी पढ़ें

 

RRB NTPC ने 5 जून की परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, यहा देखें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर फोकस

इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से केमिस्ट्री आधारित उद्योगों, रिसर्च, शिक्षा और उद्यमिता में विविध भूमिका निभाने वाले प्रोफेशनल्स देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों ही पहलुओं पर जोर दिया जाएगा। साथ ही छात्रों में शोध की क्षमता और कौशल विकसित करना। 

आईआईटी दिल्ली के इस कोर्स की विशेषता 

वहीं प्रोग्राम कॉर्डिनेटर प्रोफेसर रवि पी सिंह ने कहा कि छात्र अपने पहले साल में फाउंडेशनल साइंस और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम लेंगे, उसके बाद दूसरे वर्ष में केमिस्ट्री विषय चुनेंगे। फिर तीसरे और चौथे वर्ष में रिसर्च, प्रॉब्लम सॉल्विंग विषय आदि का विकल्प पेश किया जाएगा।

  • 30 प्रतिशत प्रैक्टिक ट्रेनिंग के साथ थ्योरी बेस्ड शिक्षा 
  • केमिस्ट्री में AI और मशीन लर्निंग (AI-ML) जैसे क्षेत्रों की शिक्षा दी जाएगी 
  • क्रॉस डिपार्टमेंटल विषय को चुनने की अनुमति और माइनर डिग्री का विकल्प 
  • प्रैक्टिकल और कंप्यूटर बेस्ड केमिस्ट्री साइंस की डिग्री 

यह भी पढ़ें

जेईई एडवांस रिजल्ट आने से पहले देखें इन 7 IIT की QS Ranking

करियर ऑप्शन 

आईआईटी दिल्ली की BS इन केमिस्ट्री कोर्स को करने के बाद कैंडिडेट्स के पास रसायन और कई फॉर्मास्यूटिकल्स कंपनी में काम करने का मौका होगा। ग्रेजुएट्स को फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर, तेल एवं गैस, रक्षा, ऑटोमोटिव और रासायनिक परामर्श जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। 



Source link


Share this on

Leave a Comment