How to Register For AAT Exam: ऐसे करें AAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। वहां होमपेज पर दिख रहे AAT 2025 Registration लिंक पर क्लिक करें। अपनी मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
पूरा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें और सबमिट करें। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 जून सुबह 10 बजे से शुरू होकर 3 जून शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें।
AAT परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा का आयोजन 5 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
AAT परीक्षा क्यों जरूरी है?
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए जरूरी है जो आर्किटेक्चर की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस परीक्षा के जरिए आईआईटी बीएचयू, आईआईटी खड़गपुर, और आईआईटी रुड़की में बी. आर्क (B.Arch) कोर्स में दाखिला मिलता है। इसलिए जेईई मेन्स 2025 के पेपर 2 में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण कदम है।
हाल ही में जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट घोषित
आईआईटी कानपुर ने आज यानि 2 जून को जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। साथ ही फाइनल आंसर की भी उपलब्ध कराई गई है। इस परीक्षा में कोटा के रजित गुप्ता ने टॉप रैंक हासिल की है। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई को दो शिफ्ट में संपन्न हुई थी।