मध्य प्रदेश में MPPSC ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स | Notification released for MPPSC Transport Sub Inspector Recruitment in Madhya Pradesh

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- AIIMS BSc Nursing Result 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट पीडीएफ

MPPSC: जानें कई जरुरी डिटेल्स

पद का नाम: परिवहन उप निरीक्षक (Transport Sub Inspector)
कुल पद: 35
आयु सीमा: 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
शारीरिक मापदंड- पुरुष उम्मीदवारों के लिए: न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी, छाती 84 सेमी (बिना फुलाए) और 89 सेमी (फुलाकर)।
महिला उम्मीदवारों के लिए: न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी।

MPPSC Transport Sub-Inspector Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तारीख और सिलेबस की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

Transport Sub-Inspector vacancy 2025: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
नवीन उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें और आवश्यक विवरण भरें।
आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

यह खबर भी पढ़ें:- IGNOU June 2025 TEE Hall Ticket हुआ जारी, 12 जून से 19 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं



Source link


Share this on

Leave a Comment