CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025: कांस्टेबल भर्ती के 33042 फॉर्म कर दिए गए खारिज, लिस्ट जारी | CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025 33042 forms of constable recruitment rejected list released Bihar Police Vacancy 2025

Share this on


CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025: परीक्षा की संभावित तिथियां

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य जुलाई में इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है। हालांकि CSBC ने अभी तक इन पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। इस बार सिपाही पद के लिए आवेदन की भारी संख्या देखने को मिली है। करीब 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, यानी औसतन एक पद पर 85 से ज्यादा उम्मीदवार दावा कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- AIIMS BSc Nursing Result 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट पीडीएफ

Bihar Police Constable Bharti: रिक्तियों का वर्गवार विवरण

भर्ती के 19,838 पदों में वर्ग के अनुसार आरक्षण इस प्रकार है:

सामान्य वर्ग: 7,935 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1,983 पद
अनुसूचित जाति (SC): 3,174 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 199 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 3,571 पद
पिछड़ा वर्ग (BC): 2,381 पद
पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 595 पद
महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण: 6,717 पद
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए: 397 पद

Bihar Police Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो यह दो चरणों में आयोजित होगी। जिसमें लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा: यह सिर्फ क्वालिफाइंग होगी। इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। इसमें इंटरव्यू नहीं होगा। केवल शारीरिक दक्षता में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थी का चयन होगा।

यह खबर भी पढ़ें:- IGNOU June 2025 TEE Hall Ticket हुआ जारी, 12 जून से 19 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं



Source link


Share this on

Leave a Comment