BHU Free Course 2025: अब घर बैठे करें ऑनलाइन पढ़ाई, BHU स्टार्ट कर रहा है 2025 के लिए 63 नए फ्री कोर्स, रजिस्ट्रेशन शुरू | BHU Free Course Swayam 2025 Classes Begin in July and August Registration Open

Share this on


क्लासेस जुलाई और अगस्त में शुरू, रजिस्ट्रेशन चालू (swayam.gov.in registration)

इन कोर्सों की क्लासेस 21 जुलाई और 18 अगस्त से शुरू होंगी। जो छात्र या प्रोफेशनल्स इन कोर्सों में शामिल होना चाहते हैं, वे अभी से swayam.gov.in/INI वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

देश के टॉप प्रोफेसरों से सीखने का मौका

BHU से तैयार किए गए ये कोर्स कॉमर्स, मैनेजमेंट, आर्ट्स, सोशल साइंस, इंजीनियरिंग, कानून, मनोविज्ञान, आयुर्वेद और लाइफ साइंस जैसे विषयों को कवर करते हैं। ये कोर्स 4, 8 और 12 हफ्तों की अवधि के होंगे। सभी कोर्स को देशभर के अनुभवी प्रोफेसर पढ़ाएंगे।

BHU बना नेशनल कोऑर्डिनेटर, संभालेगा पूरे देश के INIs का जिम्मा

BHU को अब SWAYAM प्लेटफॉर्म पर देश की 160 से ज्यादा नेशनल इम्पॉर्टेंस संस्थाओं (IIT, NIT, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज) के ऑनलाइन कोर्स की निगरानी का जिम्मा भी मिल गया है। BHU अब इन संस्थानों के MOOC कोर्स की गुणवत्ता, कंटेंट और एडमिन सपोर्ट भी संभालेगा।

यह भी पढ़ें: Indian Coast Guard Recruitment 2025: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल में निकली भर्ती, जानें कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन

प्रोफेसर अशुतोष मोहन को सौंपी गई कमान

BHU के डॉ. अशुतोष मोहन जो इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में फैकल्टी हैं, को SWAYAM के लिए नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में BHU अब डिजिटल शिक्षा में पूरे देश का मार्गदर्शन करेगा।

BHU का न्यूज पोर्टल भी लॉन्च

BHU ने हाल ही में news.bhu.ac.in नाम से एक नया डिजिटल न्यूज पोर्टल लॉन्च किया है, जहां यूनिवर्सिटी की हर पहल, उपलब्धियां, छात्र कल्याण योजनाएं और वीडियो एक ही जगह मिलेंगी।

SWAYAM भारत सरकार की वह योजना है जो हर छात्र को बेहतर और मुफ्त शिक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। BHU का ये कदम छात्रों को घर बैठे सस्ती, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

रजिस्ट्रेशन लिंक: swayam.gov.in/INI
BHU न्यूज पोर्टल: news.bhu.ac.in यह भी पढ़ें: Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, 6 चरणों में होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम-टेबल और एडमिट कार्ड डिटेल



Source link


Share this on

Leave a Comment