कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? (UP CPET Admit Card 2025 Download)
उम्मीदवार abvmucet25.co.in या abvmuup.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
डाउनलोड करते समय एडमिट कार्ड पर उल्लिखित नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी को एक बार ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
UP CPET परीक्षा की तारीख और जरूरी डाक्यूमेंट्स
यूपी सीपीईटी परीक्षा 18 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए सिर्फ एडमिट कार्ड ही काफी नहीं है। अभ्यर्थी को कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स भी साथ ले जाने होंगे।
UP CPET परीक्षा पैटर्न कैसा होगा?
इस परीक्षा में कुल 120 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर की समयसीमा 2 घंटे 20 मिनट की होगी। खास बात यह है कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी और पेपर को चार अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाएगा।
किन कॉलेजों में मिलेगा दाखिला?
यूपी सीपीईटी 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के नामी मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन का मौका मिलेगा। इनमें ABVMU लखनऊ, SGPGIMS लखनऊ, KGMU लखनऊ और UPUMS सैफई जैसे संस्थान शामिल हैं।
जरूरी सलाह
परीक्षा में बैठने से पहले उम्मीदवारों को चाहिए कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स दो बार चेक कर लें। किसी भी तरह की चूक परीक्षा से वंचित कर सकती है।