प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह ने बताया कि व्याख्याता अनिवार्य हिन्दी व अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के कुल 6 पदों (प्रत्येक विषय का एक पद) तथा वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान व संस्कृत के 2 पद (प्रत्येक विषय का एक पद) के लिए आवेदन मांगा गया है।
इसी तरह अध्यापक लेवल-2 हिंदी, अंग्रेजी व गणित के 3 पद (प्रत्येक विषय का एक पद), प्रयोगशाला सहायक भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान के 3 पद (प्रत्येक विषय का एक पद) एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक लेवल-2 के एक पद के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय टहला से प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:
बिल जमा नहीं कराने पर मीटर से खुद ही कट जाएगी लाइट, भिवाड़ी से हुई शुरुआत