UP Home Guard Recruitment 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती में इस तरह होगा उम्मीदवारों का चयन, जानें सिलेक्शन प्रोसेस | UP Home Guard Recruitment 2025 UP Home Guard selection process UP Home Guard Bharti

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- कैसे बन सकते हैं Pilot, कितनी लगती है फीस, कैसे मिलती है नौकरी? जानें सभी डिटेल्स

UP Home Guard Selection Process: चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

इस बार की भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए इसे यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा।

लिखित परीक्षा– जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता (रीजनिंग) जैसे विषय शामिल होंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)– उम्मीदवारों की फिजिकल फिटनेस को परखा जाएगा।
इंटरव्यू- अंतिम चयन से पहले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
पूरा चयन प्रोसेस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

UP Home Guard Recruitment 2025: जरुरी योग्यता व आयु सीमा

हालांकि अधिकारिक नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछली भर्तियों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आवेदकों को न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक होगा। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष रखी जा सकती है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलने की संभावना है।

UP Home Guard Bharti: भर्ती का संभावित शेड्यूल

जुलाई 2025: भर्ती विज्ञापन जारी
जुलाई-अगस्त 2025: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सितंबर 2025: लिखित परीक्षा
अक्टूबर 2025: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
नवंबर 2025: इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन
दिसंबर 2025: अंतिम चयन सूची का प्रकाशन

यह खबर भी पढ़ें:- RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे 6374 टेक्नीशियन पदों पर निकालने जा रही है भर्ती, देखें नोटिफिकेशन



Source link


Share this on

Leave a Comment