CSBC Bihar Police Constable के लिए एग्जाम सिटी लिंक हुआ जारी, आज रात हो जाएगा एक्टिव | CSBC Bihar Police Constable Exam City Link released will be active tonight

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- कैसे बन सकते हैं Pilot, कितनी लगती है फीस, कैसे मिलती है नौकरी? जानें सभी डिटेल्स

CSBC Bihar Police Constable: एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

परीक्षा तिथि से ठीक सात दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। हर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड पर मिलेगा। छह चरणों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियां हैं:

परीक्षा तिथि एडमिट कार्ड उपलब्धता
16 जुलाई 2025 9 जुलाई 2025
20 जुलाई 2025 13 जुलाई 2025
23 जुलाई 2025 16 जुलाई 2025
27 जुलाई 2025 20 जुलाई 2025
30 जुलाई 2025 23 जुलाई 2025
3 अगस्त 2025 27 जुलाई 2025

डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कहां से और कब मिलेगा?

अगर कोई अभ्यर्थी ऑनलाइन ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह निर्धारित तिथि को पर्षद के कार्यालय, बैक हार्डिंग रोड, सचिवालय हॉल्ट के पास, पटना-800001, से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है:

परीक्षा तिथि डुप्लीकेट कार्ड तिथि
16 जुलाई 2025 14 जुलाई 2025
20 जुलाई 2025 18 जुलाई 2025
23 जुलाई 2025 21 जुलाई 2025
27 जुलाई 2025 25 जुलाई 2025
30 जुलाई 2025 28 जुलाई 2025
3 अगस्त 2025 1 अगस्त 2025

Bihar Police Constable Bharti: परीक्षा और समय

लिखित परीक्षा प्रत्येक तिथि को केवल एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों में 627 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हर चरण में लगभग 2.5 से 3 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।अंततः, कुल 16,73,586 अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे 6374 टेक्नीशियन पदों पर निकालने जा रही है भर्ती, देखें नोटिफिकेशन



Source link


Share this on

Leave a Comment