UPPSC PCS Mains 2024: मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड | UPPSC PCS Mains 2024 Admit Card

Share this on


परीक्षा का शेड्यूल और पैटर्न

इस बार की मेंस परीक्षा दो शिफ्ट्स में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 1500 अंकों के पेपर होंगे। इसमें सामान्य हिंदी और निबंध के पेपर 150-150 अंकों के होंगे जबकि सामान्य अध्ययन के छह पेपर होंगे, जिनमें हर पेपर 200 अंकों का होगा।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी हो सके। इस बार कुल 947 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है और राज्य सरकार ने परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।

UPPSC PCS Mains 2024 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Candidate’s Corner > Download Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।

मांगी गई जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। UPPSC PCS Mains 2024 Admit Card Direct Link

ध्यान रखने योग्य बातें

एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए समय पर रिपोर्ट करें।

यह भी पढ़ें: Indian Navy SSR/MR Result 2025: इंडियन नेवी अग्निवीर रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड



Source link


Share this on

Leave a Comment