परीक्षा का शेड्यूल और पैटर्न
इस बार की मेंस परीक्षा दो शिफ्ट्स में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 1500 अंकों के पेपर होंगे। इसमें सामान्य हिंदी और निबंध के पेपर 150-150 अंकों के होंगे जबकि सामान्य अध्ययन के छह पेपर होंगे, जिनमें हर पेपर 200 अंकों का होगा।
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी हो सके। इस बार कुल 947 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है और राज्य सरकार ने परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।
UPPSC PCS Mains 2024 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Candidate’s Corner > Download Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
ध्यान रखने योग्य बातें
एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए समय पर रिपोर्ट करें।