IIT Delhi ने शुरू किए 5 नए कोर्स, ट्रेडिशनल कोर्सों के अलावा छात्रों के लिए कई नए विकल्प | IIT Delhi launches five new courses many new options for students apart from traditional courses

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- कैसे बन सकते हैं Pilot, कितनी लगती है फीस, कैसे मिलती है नौकरी? जानें सभी डिटेल्स

IIT Delhi: नवंबर 2024 से जून 2025 के बीच शुरू किए गए प्रमुख नए कोर्स

  1. BTech in Design

यह कोर्स तकनीक और रचनात्मकता को जोड़ता है। इसमें इंडस्ट्रियल, कम्युनिकेशन और इंटरैक्शन डिज़ाइन की पढ़ाई होती है। इसे आईआईटी दिल्ली के नए डिजाइन विभाग द्वारा पेश किया गया है।

एडमिशन: UCEED परीक्षा के माध्यम से
शुल्क: सामान्य बीटेक कोर्स जैसा

  1. BS in Chemistry

यह 4 साल का डिग्री कोर्स है, जो केमेस्ट्री की गहरी समझ देता है। यह कोर्स रिसर्च और फार्मा क्षेत्र के लिए उपयोगी है।

एडमिशन: JEE एडवांस्ड 2025 के माध्यम से

  1. Certificate in Finance for Non-Finance Professionals

यह 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स है, जो नॉन-फाइनेंस बैकग्राउंड वाले लोगों को वित्तीय ज्ञान मुहैया करवाता है। योग्यता: कोई भी ग्रेजुएट या कार्यरत पेशेवर
शुल्क: ₹1,50,000

  1. Certificate in Supply Chain Management

यह 6 महीने का कोर्स है जिसमें लॉजिस्टिक्स, संचालन और सप्लाई चेन की रणनीति सिखाई जाती है। योग्यता: ग्रेजुएट या मिड-लेवल प्रोफेशनल
शुल्क: ₹1,50,000

  1. Certificate in Semiconductor Technology and Manufacturing

इस कोर्स में सेमीकंडक्टर निर्माण, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और VLSI डिजाइन की जानकारी दी जाती है।

योग्यता: इंजीनियरिंग या साइंस ग्रेजुएट, या इलेक्ट्रॉनिक्स के शुरुआती प्रोफेशनल
शुल्क: ₹1,50,000

अबू धाबी कैंपस में एमटेक और पीएचडी कोर्स

IIT Delhi ने अब अबू धाबी में अंतरराष्ट्रीय कैंपस भी शुरू किया है। यहां सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी, एनर्जी और डेटा साइंस जैसे विषयों में एमटेक (2 साल) और पीएचडी कोर्स मिलेंगे।

योग्यता: GATE या समकक्ष के साथ बैचलर/मास्टर डिग्री

IIT Delhi New Courses: नए इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स भी हुए शामिल

2025–26 के लिए IIT Delhi ने नए यूजी और पीजी स्तर के इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स भी शुरू किए हैं। इनमें AI, हेल्थ टेक्नोलॉजी, ह्यूमैनिटी और स्किल-बेस्ड माइनर्स शामिल हैं, जिससे छात्र अपने हिसाब से पढ़ाई का रास्ता चुन सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- UPSC ESE PRE Result 2025 जारी, देखें पास हुए उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment