CBSE कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025
| तारीख | विषय | विषय कोड |
|---|---|---|
| 15 जुलाई 2025 | सामाजिक विज्ञान | 087 |
| 16 जुलाई 2025 | हिंदी कोर्स A और B | 002, 085 |
| 18 जुलाई 2025 | विज्ञान | 086 |
| 19 जुलाई 2025 | गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) | 041, 241 |
| 20 जुलाई 2025 | अंग्रेज़ी भाषा एवं साहित्य | 184 |
| 22 जुलाई 2025 | सूचना प्रौद्योगिकी (IT) | 402 |
CBSE कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025
15 जुलाई 2025 को सभी स्ट्रीम्स (विज्ञान, वाणिज्य और कला) के सभी विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का समय
सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। कुछ पेपर्स 12:30 बजे तक, जबकि कुछ 1:30 बजे तक चल सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें ताकि समय पर प्रवेश मिल सके।
किसके लिए है यह परीक्षा?
CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो नियमित बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पाए या किसी विषय में अंक सुधारना चाहते हैं। इस परीक्षा के जरिए वे अगला शैक्षणिक सत्र गंवाए बिना अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
इस साल का बोर्ड रिजल्ट
2025 में CBSE बोर्ड ने 13 मई को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए थे। 10वीं का पास प्रतिशत रहा 93.66%, जिसमें 99.79% के साथ त्रिवेंद्रम जोन सबसे आगे रहा।
12वीं में 88.39% छात्र पास हुए, और विजयवाड़ा ने 99.60% के साथ टॉप किया।
कहां से देखें टाइम टेबल?
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर छात्र अपनी संबंधित कक्षा का सप्लीमेंट्री टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।