REET Certificate: रीट सर्टिफिकेट जारी, इस लिंक करें डाउनलोड, 6.36 लाख अभ्यर्थियों को मिली सफलता | REET Certificate 2024 Out Now Direct Download Link at reet2024.co.in

Share this on


रीट 2024 का परिणाम 8 मई 2025 को घोषित किया गया था। इस बार परीक्षा में 6.36 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल रहे। इनमें से 1,95,847 अभ्यर्थी लेवल 1, जबकि 3,93,124 अभ्यर्थी लेवल 2 में पास हुए हैं। इसके अलावा, 47,097 अभ्यर्थियों ने दोनों स्तरों में सफलता हासिल की है।

सबसे खास बात यह है कि REET 2025 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट अब आजीवन मान्य होंगे। इसका मतलब यह है कि अब आपको इसे हर कुछ वर्षों बाद दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

REET Certificate Download करने का आसान तरीका

यदि आपने रीट 2024 परीक्षा पास की है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके आप अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए ‘REET 2025 Certificate Download’ लिंक पर क्लिक करें। अपना परीक्षा वर्ष (Year) चुनें और जरूरी विवरण भरें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

भविष्य की जरूरतों के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें। नोट: वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की वजह से लोडिंग में थोड़ी देर हो सकती है, ऐसे में धैर्य रखें और दोबारा प्रयास करें।

REET Certificate Download Link यह भी पढ़ें: Rajasthan University Result 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने जारी किया बीए सेकंड और थर्ड ईयर का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक



Source link


Share this on

Leave a Comment