चिराग, तेजस्वी, प्रशांत किशोर… Bihar के चर्चित नेताओं में कौन है कितना पढ़ा-लिखा? | Chirag Tejashwi Prashant Kishore Who is more educated bihar Politics Prashant Kishor Education Qualification Tejashwi Yadav degree

Share this on


Chirag Paswan Education Qualification: कितने पढ़ें-लिखे हैं चिराग?

चिराग पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं। वे राजनीति में आने से पहले फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। चिराग पासवान की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 12वीं के बाद इंजीनियरिंग को चुना। लेकिन वो इसे पूरा नहीं कर पाएं। उन्होंने सेकंड सेमेस्टर में अपनी B.tech की पढ़ाई छोड़ दी। Bundelkhand University Jhansi में एडमिशन लिया था। चिराग पहले फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। उसके बाद उन्होंने अपने पिता की पार्टी को ज्वाइन कर लिया और अब लोकसभा के सांसद हैं।

Tejashwi Yadav Education Qualification: 9वीं तक पढ़ें हैं तेजस्वी यादव

बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव के महत्वपूर्ण नेता माने जाते हैं। तेजस्वी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे हैं। वे खुद भी बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर काफी सवाल खड़े किए जाते हैं। तेजस्वी यादव ने दिल्ली के एक निजी स्कूल से 9वीं तक की पढ़ाई की। 10वीं बोर्ड की परीक्षा उन्होंने नहीं दी। वो क्रिकेट भी खेलते रहे हैं। क्रिकेट को छोड़ने के बाद वो राजनीति में सक्रिय हो गए।

Prashant Kishor Education Qualification: प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर की बात करें तो इन्होंने तेजस्वी और चिराग से ज्यादा पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन से पहले प्रशांत ने Patna Science college से अपनी पढ़ाई पूरी की। उसके बाद ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली आ गए। उन्होंने Delhi University के Hindu college में Statistics विषय में दाखिला ले लिया। लेकिन वो यहां ग्रेजुएशन पूरी नहीं कर पाएं और तबियत खराब होने के कारण घर वापस आ गए थे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई अधूरी रह जाने के बाद वो लखनऊ और फिर हैदराबाद गए। जहां से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद उन्होंने UN(United Nations) में कई सालों तक काम किया। फिर भारत आकर उन्होंने कई सालों तक पॉलिटिकल पीआर का काम किया।



Source link


Share this on

Leave a Comment