Rajasthan High Court 4th grade Vacancy 2025: चपरासी के 5500 से अधिक पदों के लिए आवेदन जारी, जानें चयनित उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी | Rajasthan High Court 4th grade Vacancy 2025 Applications starts for more than 5500 posts of peon Rajasthan High Court peon salary

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- RULET 2025 Result जारी, अगर अभी तक नहीं देख पाएं हैं परिणाम तो सीधे इस लिंक से करें चेक

Rajasthan High Court Peon Recruitment: शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। साथ ही उसे देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुष: 5 साल की छूट
सामान्य और EWS महिला: 5 साल की छूट
SC/ST/OBC/MBC महिला: 10 साल की छूट

Rajasthan High Court 4th grade Vacancy 2025: इतनी मिलेगी सैलरी

इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को पहले दो वर्षों तक प्रोबेशन ट्रेनी के रूप में रखा जाएगा, जिसमें उन्हें फिक्स्ड 12,400 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
दो साल की प्रोबेशन समय पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल-1 पे स्केल के तहत 17,700 से 56,200 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Rajasthan High Court Vacancy: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ राजस्थान से बाहर के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये देने होंगे। वहीं राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर/ एससी/एसटी उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भरने होंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- Anant Ambani को सालाना इतने करोड़ रूपये मिलेगी सैलरी, जानें कहां से और कितने पढ़े हैं अनंत



Source link


Share this on

Leave a Comment