JAC 11th Result 2025 घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपना परिणाम | JAC 11th Result 2025 Declared Check Your Result Now at jacresults.com

Share this on


कैसे तैयार हुआ JAC 11th Result 2025?

इस साल का रिजल्ट इंटर्नल असेसमेंट (10 अंक) और O.M.R आधारित परीक्षा (5 विषय) के अंकों के आधार पर तैयार किया गया है। यह तरीका इस बार पूरे झारखंड में अपनाया गया।

कब हुई थी परीक्षा?

कक्षा 11वीं की परीक्षा 20 से 22 मई 2025 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दूसरी शिफ्ट: दोपहर बाद तक (2:00 बजे तक)

इस परीक्षा में लगभग 3.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें: AKTU One View Result 2025 जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

ऐसे चेक करें JAC 11th Result 2025

JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं। ‘Results of Class XI Annual Examination – 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

JAC 11th Result 2025 में देरी क्यों हुई?

गौरतलब है कि JAC ने पहले परीक्षा 6 से 8 मार्च 2025 को कराने की योजना बनाई थी, लेकिन परिषद की अध्यक्षा का पद 18 जनवरी से खाली होने के कारण परीक्षा समय पर नहीं हो सकी। इसके कारण रिजल्ट में भी देरी हुई। पिछले साल 11वीं का रिजल्ट 18 मई को घोषित किया गया था जबकि इस बार जुलाई में जारी किया गया है।

JAC 11th Result 2025 Direct Link यह भी पढ़ें: राजस्थान PTET परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, जानें सीट आरक्षण और कॉलेज अलॉटमेंट डिटेल्स



Source link


Share this on

Leave a Comment