आंसर-की पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
यदि किसी उम्मीदवार को आंसर-की में कोई गलती नजर आती है तो वह 6 जुलाई 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। हर आपत्ति के लिए 50रुपये (बैंक शुल्क सहित) का भुगतान करना होगा। अगर दी गई आपत्ति सही पाई जाती है तो यह राशि वापस कर दी जाएगी।
RRB NTPC Answer Key 2025 ऐसे करें डाउनलोड
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले अपने क्षेत्र के आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
होमपेज पर ‘CEN-05/2024 (NTPC-G Categories) CBT 1 Answer Key & Response Sheet’ वाले लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको लॉगिन पेज मिलेगा। वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद दो टैब दिखेंगे – एक ‘Candidate Details’ और दूसरा ‘Candidate’s Response’। ‘Candidate’s Response’ टैब पर क्लिक करें। अब आप स्क्रीन पर प्रश्नों के सही उत्तर और आपने जो उत्तर दिए थे, दोनों देख सकते हैं।
RRB NTPC Vacancy 2025 और परीक्षा की जानकारी
यह भर्ती परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत 8,113 पदों को भरा जाना है।
| पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
|---|---|
| ट्रेन मैनेजर | 3144 पद |
| चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर | 1736 पद |
| सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 732 पद |
| स्टेशन मास्टर | 994 पद |
| जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट | 1507 पद |
इन पदों के लिए 1.21 करोड़ से अधिक आवेदनों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई थी।
चयन प्रक्रिया की जानकारी (RRB NTPC Recruitment Process)
RRB NTPC भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है। CBT 1: यह केवल एक क्वालिफाइंग परीक्षा है।
CBT 2: इसमें चयनित उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा (रिक्तियों से 15 गुना तक)। CBAT (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा): केवल स्टेशन मास्टर पद के लिए। टाइपिंग टेस्ट: उन पदों के लिए जिनमें टाइपिंग आवश्यक है (जैसे सीनियर क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट)।