RRB NTPC Answer Key 2025 जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड | RRB NTPC Answer Key 2025 Released Download Now at www.rrbcdg.gov.in

Share this on


आंसर-की पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को आंसर-की में कोई गलती नजर आती है तो वह 6 जुलाई 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। हर आपत्ति के लिए 50रुपये (बैंक शुल्क सहित) का भुगतान करना होगा। अगर दी गई आपत्ति सही पाई जाती है तो यह राशि वापस कर दी जाएगी।

RRB NTPC Answer Key 2025 ऐसे करें डाउनलोड

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले अपने क्षेत्र के आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

होमपेज पर ‘CEN-05/2024 (NTPC-G Categories) CBT 1 Answer Key & Response Sheet’ वाले लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको लॉगिन पेज मिलेगा। वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।

लॉगिन के बाद दो टैब दिखेंगे – एक ‘Candidate Details’ और दूसरा ‘Candidate’s Response’। ‘Candidate’s Response’ टैब पर क्लिक करें। अब आप स्क्रीन पर प्रश्नों के सही उत्तर और आपने जो उत्तर दिए थे, दोनों देख सकते हैं।

इसे PDF में डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें। उत्तरों की जांच करें और अगर जरूरत हो तो आपत्ति दर्ज करें। यह भी पढ़ें: RRB Technician Bharti 2025: रेलवे में निकली 6238 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया

RRB NTPC Vacancy 2025 और परीक्षा की जानकारी

यह भर्ती परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत 8,113 पदों को भरा जाना है।

पद का नाम कुल पदों की संख्या
ट्रेन मैनेजर 3144 पद
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर 1736 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 732 पद
स्टेशन मास्टर 994 पद
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट 1507 पद

इन पदों के लिए 1.21 करोड़ से अधिक आवेदनों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई थी।

RRB NTPC Answer Key 2025 Direct Link

चयन प्रक्रिया की जानकारी (RRB NTPC Recruitment Process)

RRB NTPC भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है। CBT 1: यह केवल एक क्वालिफाइंग परीक्षा है।

CBT 2: इसमें चयनित उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा (रिक्तियों से 15 गुना तक)। CBAT (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा): केवल स्टेशन मास्टर पद के लिए। टाइपिंग टेस्ट: उन पदों के लिए जिनमें टाइपिंग आवश्यक है (जैसे सीनियर क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट)।

अंतिम चयन: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। यह भी पढ़ें: JAC 11th Result 2025 घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपना परिणाम



Source link


Share this on

Leave a Comment