AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन | Allahabad University UG Admission 2025 Registration Begins Apply Online by July 15

Share this on


इस बार दाखिला प्रक्रिया CUET UG 2025 के स्कोर पर आधारित होगी। केवल वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने इस साल CUET UG परीक्षा में भाग लिया है।

Allahabad University UG Admission 2025: कैसे करें आवेदन?

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

पहला चरण: छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण करें। इस दौरान छात्रों को अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी। दूसरा चरण: CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र लॉगिन करके अपनी पसंद का कोर्स चुन सकेंगे।

Allahabad University UG Admission 2025: जरूरी डाक्यूमेंट्स?

फॉर्म भरते समय छात्रों को नीचे बताये जा रहे डाक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे। CUET UG 2025 का एडमिट कार्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र

उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर (JPEG/JPG फॉर्मेट में) आरक्षित वर्ग के लिए वैध जाति प्रमाण पत्र (जारी करने की तिथि और प्रमाण पत्र संख्या के साथ) Allahabad University UG Admission 2025: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 300 रुपये एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग: 150 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें: अब घर बैठे करें ऑनलाइन पढ़ाई, BHU स्टार्ट कर रहा है 2025 के लिए 63 नए फ्री कोर्स, रजिस्ट्रेशन शुरू

जल्द आएगा CUET UG 2025 रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CUET UG 2025 का परिणाम इसी सप्ताह NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जा सकता है। छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे।

Allahabad University UG Admission 2025: जरूरी सलाह

आवेदन करने से पहले सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन करके तैयार रखें। प्रोफाइल भरते समय सावधानीपूर्वक सही जानकारी दर्ज करें। दाखिले से जुड़ी हर जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को नियमित चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC Answer Key 2025 जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड



Source link


Share this on

Leave a Comment