Bharat Bandh 9 July 2025 School: देशभर में 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर बुलाया है। यह बंद सरकार की कथित मजदूर विरोधी और निजीकरण समर्थक नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है। इसमें बैंक, बीमा, डाक, कोयला, निर्माण और परिवहन जैसे क्षेत्रों के लाखों श्रमिकों के शामिल होने की संभावना है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 25 करोड़ कामगार इस हड़ताल में भाग ले सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से किसान संगठनों और खेतिहर मजदूर यूनियनों ने भी समर्थन देने की बात कही है।