राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में 1.25 लाख नई भर्तियों की घोषणा की है। अभ्यर्थियों और आयोग की नजरें बड़ी भर्तियाें पर टिकी हैं। इनमें आरएएस, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्याख्याता सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थना शामिल हैं। पदों के लिहाज से इन्हें बड़ी भर्ती माना जाता है। आयोग के कैलेंडर में इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी-फरवरी में लगातार परीक्षाएं हैं।