UPSC Mains CSE 2025: यूपीएससी मुख्य परीक्षा का 22 अगस्त से होगी शुरू, दो शिफ्ट में होगा एग्जाम | Patrika News

Share this on


यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में संपन्न होगी। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary), मुख्य परीक्षा (Mains), साक्षात्कार (Interview) शामिल है।
प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं। सामान्य अध्ययन (General Studies) और सिविल सेवा अभिक्षमता परीक्षण (CSAT)। दोनों पेपर 200-200 अंकों के होते हैं। CSAT में उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होती है, यानी इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते। मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं। इनमें से दो पेपर, भारतीय भाषा और अंग्रेजी होते हैं और प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होता है। इन क्वालीफाइंग पेपरों को अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किया जाता। बाकी सात पेपर मेरिट बनाने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
निबंध (Essay): 250 अंक
सामान्य अध्ययन I, II, III, IV: प्रत्येक 250 अंक
वैकल्पिक विषय के दो पेपर: प्रत्येक 250 अंक



Source link


Share this on

Leave a Comment