UPSSSC PET Exam Date 2025 जारी, सितंबर में इन तारीखों पर होगी परीक्षा, जान लें एग्जाम पैटर्न, स्कोरकार्ड तीन साल तक वैलिड | Patrika News

Share this on


UPSSSC PET Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित सूचना आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, यूपी पीईटी 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोनों ही दिनों दो शिफ्ट में करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।



Source link


Share this on

Leave a Comment