MP Board Result 2025 Supplementary: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 12वीं कक्षा की साल 2025 की सप्लिमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल 12वीं की सप्लिमेंट्री परीक्षा में कुल 1,35,675 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 75,175 छात्र और 60,500 छात्राएं शामिल थीं। कुल 57.60% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। परिणाम के अनुसार, कुल 78,000 से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 24,728 छात्रों को प्रथम श्रेणी, 52,966 को द्वितीय श्रेणी और 457 छात्रों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई। वहीं करीब 57,000 विद्यार्थी का रिजल्ट फेल रहा।