Uma Kanjilal को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रणाली में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, “उन्हें डिजिटल शिक्षा, शैक्षणिक नेतृत्व और संस्थागत इनोवेशन का बढ़िया अनुभव है, जो उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी मुक्त विश्वविद्यालयों में से एक का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाता है।” वर्तमान में वे कार्यवाहक कुलपति के रूप में IGNOU की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इससे पहले मार्च 2021 से जुलाई 2024 तक वे इग्नू की प्रो-वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत थीं।