School Closed News Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।