यह भी पढ़ें
Rajasthan Budget 2025: Agniveers to Get Reservation in These Government Jobs, Diya Kumari Announces
Agniveer Result 2025: यहां देखें परिणाम…
यह परिणाम जॉइन इंडियन आर्मी (JIA) की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध होगा और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। सभी चयनित अभ्यार्थियों को 24 मार्च की सुबह 6.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है वहां प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना जरूरी है।
इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। दलालों से सावधान रहें। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।