AKTU Counselling 2025 Date: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश (AKTU) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए B.Tech और B.Arch पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। विश्वविद्यालय ने इस बार B.Tech एडमिशन के लिए नया शेड्यूल जारी किया है जो सात चरणों में पूरा किया जाएगा। खास बात यह है कि इन सातों चरणों में से दो चरण स्पेशल काउंसलिंग राउंड होंगे। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि किस चरण में क्या होगा और छात्रों को क्या ध्यान रखना है।