Assistant Professor Vacancy: बिना लिखित परीक्षा के मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, जान लें डिटेल्स | Assistant Professor Vacancy Opportunity to become Assistant Professor in bihar Medical College without written exam bpsc

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- नई Railway LLP भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ प्रकाशित, 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू

Assistant Professor Vacancy: ये होनी चाहिए योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, एमडी/एमएस प्राप्त करने के बाद किसी मेडिकल कॉलेज में कम से कम तीन साल का सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर का अनुभव अनिवार्य है। बिहार स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी, जिनके पास विषय विशेष में पीजी डिग्री और तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Assistant Professor vacancy: जान लें अन्य जरुरी डिटेल्स

उम्र सीमा
सभी वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 48 वर्ष
वेतनमान
15,600 – 39,100 रूपये
ग्रेड पे: 6,600 रूपये
आवेदन की तिथि
शुरुआत: 8 अप्रैल 2025
अंतिम तिथि:7 मई 2025
आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in

क्रमांक विभाग रिक्त पदों की संख्या
1 एनाटॉमी 69
2 एनेस्थिसियोलॉजिस्ट 125
3 बायोकेमिस्ट्री 60
4 दंत रोग 23
5 नेत्र रोग 64
6 नाक, कान व गला 65
7 फॉरेंसिक मेडिसिन (एफएमटी) 59
8 माइक्रोबायोलॉजी 60
9 मेडिसिन (औषधि) 120
10 ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग) 76
11 स्त्री एवं प्रसूति रोग 120
12 मनोरोग 63
13 फिजियोलॉजी 62
14 फार्माकोलॉजी 59
15 सामुदायिक चिकित्सा (पीएसएम) 56
16 पैथोलॉजी 84
17 पीडियाट्रिक्स (शिशुरोग) 106
18 पीएमआर 43
19 रेडियोलॉजी 73
20 त्वचा एवं यौन रोग 67
21 टीबी एवं चेस्ट 68
22 जेरियाट्रिक्स 36
23 रेडियोथेरेपी 76
24 स्पोर्ट्स मेडिसिन 3
25 इमरजेंसी मेडिसिन 74

BPSC: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगा। जिसमें एमडी/एमएस/एमडीएस के अंक, पीएचडी/डीएनबी (सुपरस्पेशियलिटी) के अंक, सरकारी सेवा में कार्यानुभव (अधिकतम 10 अंक), साक्षात्कार (अधिकतम 6 अंक) शामिल है।

यह खबर भी पढ़ें:- होमगार्ड भर्ती के बाद BSSC ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी



Source link


Share this on

Leave a Comment