सिंपल लाइफ जीते हैं आकाश आनंद
आकाश आनंद की लाइफस्टाइल काफी सिंपल नजर आती है। वो अक्सर सफेद कलर की शर्ट में दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वहां भी वो बहुत दिखावा नहीं करते हैं। वहां पर भी उनकी लाइफ सफेद शर्ट की तरह सिंपल नजर आती है।
मायावती और आकाश आनंद की शिक्षा (Akash Anand & Mayawati Education)

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो ने 1975 में कालिंदी कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA किया है। साल 1983 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से LL. B और इसके अलावा मेरठ यूनिवर्सिटी से B.Ed भी किया है।
आकाश आनंद ने लंदन से किया है एमबीए
साथ ही आकाश आनंद की शिक्षा की बात करें तो इनकी स्कूलिंग नोएडा और गुरुग्राम से हुई है। इसके बाद ये साल 2013-2016 से लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से MBA करने चलने गए थे। वहां से आने के बाद पिता के साथ बिजनेस करने लगे।
मायावती और आकाश आनंद नेटवर्थ (Akash Anand & Mayawati Net worth)
देश के अमीर सीएम में मायावती का नाम शामिल है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, मायावती के पास 111.64 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश आनंद की संपत्ति 66 करोड़ रुपये बताई जाती है। साथ ही जान लें कि आकाश आनंद के पिता बिजनेसमैन हैं।