राजस्थान में 2022-23 की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में लेवल 1 के लिए 21,000 और लेवल 2 के लिए 27,000 पद थे। लेवल 1 के लिए 2,11,948 व लेवल 2 के लिए 7,51,305 आवेदन आए थे। हजारों छात्र मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से घर बैठे बीएड व अन्य पाठ्यक्रम की डिग्रियां हासिल कर रहे हैं। 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम बंद होने व आइटीइपी (एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम) कोर्स नया शुरू होने से असमंजस की स्थिति बन गई। इस कारण भी आवेदन घटे।