बीएचयू के यूजी कोर्सों में इस साल कुल 415 कोर्स और 1553 विषय समूहों में एडमिशन मिलेगा। एडमिशन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने CAP UG 2025 (कॉम्बाइंड अलॉटमेंट प्रोग्राम) लागू किया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य के मुताबिक अकेले बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) में 282 से ज्यादा विषय समूह उपलब्ध हैं, जबकि बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीपीए, कृषि जैसे कोर्सों में भी एडमिशन की सुविधा है। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के अलावा, दक्षिणी परिसर, महिला महाविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों को मिलाकर कुल कोर्सों की संख्या 1553 हो जाती है।