Bihar B.Ed Exam: LNMU करवा रहा परीक्षा का आयोजन
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा इस वर्ष भी नोडल विश्वविद्यालय के रूप में नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाल रहा है। यूनिवर्सिटी ने यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। इसके अतिरिक्त, आवेदन फॉर्म में त्रुटियों को सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 6 से 8 मई के बीच ऑनलाइन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
Bihar B.Ed Form 2025: अब तक 1.38 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण
CET-B.Ed परीक्षा में भाग लेने के लिए अब तक 1 लाख 38 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें से 1 लाख 15 हजार ने फाइनल सबमिशन कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह लगातार छठा वर्ष है जब ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस वर्ष इसकी नोटिफिकेशन 24 फरवरी को राजभवन द्वारा जारी की गई थी। पिछले वर्ष राज्य के 14 विश्वविद्यालयों में 341 बीएड कॉलेजों की कुल 37,300 सीटों पर नामांकन हुआ था। इस बार सीटों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। बीते वर्ष करीब 2,08,818 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
Bihar BEd Admission: परीक्षा के आयोजन केंद्र
इस वर्ष CET-B.Ed की परीक्षा बिहार के कई विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी, जिनमें पटना विश्वविद्यालय, बीएन मंडल विश्वविद्यालय (मधेपुरा), एलएन मिथिला विश्वविद्यालय (दरभंगा), एमएमएचयू (पटना), मुंगेर विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पटना), पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीएमबीयू (भागलपुर), वीकेएसयू (आरा) और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (मुजफ्फरपुर) शामिल हैं।