Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियों का बोलबाला, साक्षी कुमारी बनी टॉपर, देखें पूरी लिस्ट | Bihar Board 10th Result 2025 topper list Sakshi Kumari becomes topper matricresult2025.com matricbiharboard.com

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Board 10th Result 2025 Out: बिहार बोर्ड ने जारी कर दिया रिजल्ट, 82.5% छात्र हुए पास

Bihar Board 10th Result 2025: 82.5 % छात्र हुए पास

इस बार परीक्षा में कुल 15 लाख 58 हजार 77 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 12 लाख 79 हजार 294 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस बार का पासिंग प्रतिशत 82.5 रहा है। परीक्षा परिणाम जारी करने में भी बोर्ड ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल की तुलना में इस साल उससे पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Bihar Board 10th Result topper list: देखें टॉपर लिस्ट

Rank Name Gender Father’s Name School Name Marks Percentage Position
1 साक्षी कुमारी महिला राम नरेश शर्मा जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर 489 97.80% पहला स्थान
1 अंशू कुमारी महिला भूपेन्द्र साह भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी 489 97.80% पहला स्थान
1 रंजन वर्मा पुरुष शिव शंकर सिंह उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार भोजपुर 489 97.80% पहला स्थान
2 पुनित कुमार सिंह पुरुष संतोष कुमार सिंह आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर बक्सर 488 97.60% दूसरा स्थान
2 सचिन कुमार राम पुरुष भूदेव राम उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई, जमुई 488 97.60% दूसरा स्थान
2 प्रियांशु राज पुरुष राजीव कुमार आर एन एंड एं पी आर एच/एस जलालाबाद, मुंगेर 488 97.60% दूसरा स्थान
3 मोहित कुमार पुरुष उपेन्द्र पंडित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर, बांका 487 97.40% तीसरा स्थान
3 सूरज कुमार पांडे पुरुष पुष्पेंद्र कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा, बांका 487 97.40% तीसरा स्थान
3 खुशी कुमारी महिला संजय प्रसाद आरआर हाई स्कूल गोरारी, रोहतास 487 97.40% तीसरा स्थान
3 प्रियांशु रंजन पुरुष तेज नारायण बोसाक आरके हाई स्कूल, आजमनगर 487 97.40% तीसरा स्थान
3 रोहित कुमार पुरुष संजय कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 487 97.40% तीसरा स्थान

Bihar Board 10th Result topper: टॉपर्स को मिलेगा इतना पुरस्कार राशि

इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये मिलेंगे। जबकि पिछले साल 1 लाख रुपया दिया गया था। वहीं दूसरी रैंक वाले टॉपर को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे, पहले यह राशि 75 हजार थी। तीसरे स्थान के स्टूडेंट को 1 लाख रुपये मिलेंगे। पिछली बार 50 हजार रुपये तीसरे स्थान के टॉपर को दिया गया था। साथ ही चौथे से 10वें नंबर के छात्रों को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहले यह प्राइज मनी 10 हजार तक थी।

यह खबर भी पढ़ें:- RSMSSB: राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जान लें योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी



Source link


Share this on

Leave a Comment