Bihar Board 10th Result 2025 Out: बिहार बोर्ड ने जारी कर दिया रिजल्ट, यहां देखें अपना परिणाम | Bihar Board 10th Result 2025 Out matricresult2025.com

Share this on


इन डिटेल्स की मदद से देखें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स और जन्म तिथि जैसी जानकारी की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में पहले से ये जानकारी तैयार रखें।

टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार (Bihar Board Toppers)

पिछले साल की तरह इस बार भी BSEB में टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा। वर्ष 2024 की बात करें तो प्रथम रैंक हासिल करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये और एक लैपटॉप मिला था, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को लैपटॉप के साथ क्रमशः 75,000 रुपये और 50,000 रुपये दिए गए थे।

यह भी पढ़ें

बिहार होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, महिला, थर्ड जेंडर और अन्य वर्ग के कैंडिडेट्स को कितना मिलेगा आरक्षण का फायदा

ऐसे देखें रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2025 How To Download)

–सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
–यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें
–इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और क्लिक करें
–आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
–इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें

2024 में कब आया था रिजल्ट (BSEB Result 2024 Kab Aaya Tha)

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च 2024 को जारी किया गया था। वहीं परीक्षा का आयोजन 15 से 23 फरवरी के बीच हुआ था। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 82.91 प्रतिशत था। कुल 4,52,302 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 5,24,965 और 3,80,732 छात्रों ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय श्रेणी हासिल की।



Source link


Share this on

Leave a Comment