Bihar Home Guard Height: बिहार होमगार्ड भर्ती में पूर्णिया, मधेपुरा और कटिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगी हाईट में छूट, जानिए लिमिट | Bihar Home Guard Height Candidates from Purnea katihar madhepura get relaxation in height

Share this on


बिहार होमगार्ड की भर्ती के लिए 12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। लेकिन फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फिजिकल टेस्ट की बात करें तो कैंडिडेट्स को सभी पैरामीटर पूरा करना होगा। 

यह भी पढ़ें

विदेश की इस यूनिवर्सिटी से करें MBA, लाइफ हो सकती है सेट | Top MBA College

फिजिकल टेस्ट संबंधित पात्रता 

लंबाई  पुरुष – 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी) पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) 

महिलाएं- 153 सेमी (सभी वर्ग की महिलाओं के लिए)  सीना की चौड़ाई  पुरुष – बिना फुलाए 31 इंच (79 सेमी) पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 30 इंच (76 सेमी)

यह भी पढ़ें

बीपीएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

इन जिलों के लिए निकाली गई है भर्ती 

ये भर्ती कुल 37 जिलों के लिए निकाली गई है, जिसमें से सबसे अधिक भर्ती पटना जिले के लिए निकाली गई है। पटना जिले के लिए 1479 सीटों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं सबसे कम भर्ती सहरसा जिले के निकाली गई है। यहां सिर्फ 74 सीट्स पर भर्ती निकाली गई है। वहीं पूर्णिया जिले में 280 पद, कटिहार 484, अररिया 122, मधेपुरा 193 और किशनगंज 280 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment