Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होम गार्ड के लिए आज से आवेदन, महिला, थर्ड जेंडर और अन्य वर्ग के कैंडिडेट्स को कितना मिलेगा आरक्षण का फायदा | Bihar Home Guard Recruitment 2025 see vacancy details

Share this on


एक से अधिक जिले के लिए नहीं कर सकते हैं आवेदन 

इस भर्ती के लिए बिहार पुलिस विभाग की ओर से खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थी केवल अपने जिले की वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिले के बाहर के आवेदक का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। एक से अधिक जिले के लिए आवेदन करने वालों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं 

विभाग की ओर से इस भर्ती में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीट आरक्षित हैं। गैर आरक्षित महिला, आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को भी आरक्षण का प्रावधान दिया गया है। थर्ड जेंडर को भी इस बहाली में अवसर मिलेगा। उन्हें भी इस बहाली में आरक्षण का लाभ मिलेगा। 

यह भी पढ़ें

 

5 अप्रैल के सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

कुल रिक्तियों में महिलाओं के लिए 5094 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं 6006 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, 1495 पद ईडब्ल्यूएस, 2399 एससी, 159 एसटी, 2694 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1800 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

कैसे होगा चयन? (Bihar Home Guard Vacancy Selection Process) 

बिहार होमगार्ड की इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन फिजिकल टेस्ट के माध्यम से होगा। मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में हासिल किए गए अंकों से तैयार की जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता 1 जनवरी 2025 तक हासिल कर ली गई हो। सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयुसीमा 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। 

फिजिकल टेस्ट संबंधित पात्रता 

लंबाई  पुरुष – 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी) पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) 

महिलाएं- 153 सेमी (सभी वर्ग की महिलाओं के लिए)  सीना की चौड़ाई  पुरुष – बिना फुलाए 31 इंच (79 सेमी) पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 30 इंच (76 सेमी)

यह भी पढ़ें

रेलवे ने निकाली 9970 असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी



Source link


Share this on

Leave a Comment