16 अप्रैल तक करें अप्लाई
बिहार पुलिस ने होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 27 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। बिहार के 37 जिलों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं की डिग्री है।
बिहार होमगार्ड की सैलरी (Bihar Home Guard Salary)
बिहार पुलिस भर्ती की सभी चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसी कैंडिडेडट को फाइनल रूप से चयनित किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवार को ही सैलरी दी जाएगी। बिहार होमगार्ड को सैलरी के साथ ही कई तरह के भत्ते मिलेत हैं। बात करें सैलरी की तो होमगार्ड की सैलरी लेवल 3 पेय स्केल के तहत न्यूनतम 5,200 रुपये और अधिकतम 20,200 रुपये प्रति महीना है। यह वेतन विभिन्न कारकों जैसे सेवा अवधि, अनुभव और ग्रेड पे के अनुसार बढ़ता रहता है। वहीं इसके अलावा होमगार्ड को कई प्रकार के भत्ते मिलते हैं। इनमें मेडिकल सहायता, मैटरनिटी लीव/भत्ता, यूनिफॉर्म का खर्च और अन्य तरह की सहायता प्रदान की जाती है।
UP Board Result 2025: कब तक आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
बिहार होमगार्ड की जिम्मेदारी (Bihar Home Guard Responsibilities)
–आंतरिक्ष सुरक्षा बनाए रखना –आपदा प्रबंधन और प्राकृतिक दुर्घटना या भूकंप जैसी स्थिति में सहायता करना –समुदाय के भीतर एकता को बढ़ावा देना –संकट या राष्ट्रीय आपात स्थितियों के दौरान नागरिक सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करना