Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड फिजिकल टेस्ट में साथ ले जाने होंगे ये सभी डाक्यूमेंट्स, देख लें पूरी लिस्ट | Bihar Home Guard Vacancy 2025 All these documents are required in Bihar Home Guard Physical Test

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में नर्स के 11389 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें योग्यता सहित अन्य जरुरी डिटेल्स

Bihar Home Guard Vacancy 2025: 30 अप्रैल से शुरू होनी है परीक्षा

​बिहार होमगार्ड भर्ती फिजिकल प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। जिसमें दौड़ से लेकर ऊंचाई, सीना की माप, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक शामिल हैं। इन सभी चरणों के अंक पहले से निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा कुल 15 अंकों की होगी। जो उम्मीदवार जिस चरण को पास नहीं कर पाएंगे, वे वहीं उस प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। फिजिकल परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होनी है। सभी उम्मीदवारों को अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:- UPSC CSE MARKS: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के नंबर किये जारी, टॉपर शक्ति दुबे को मिले इतने नंबर

Bihar Homeguard Physical: टेस्ट के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ डाक्यूमेंट्स ले जाने होंगे। बिना इन डाक्यूमेंट्स के टेस्ट में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। इसलिए नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स को अपने साथ ले जाना जरुरी होगा।
-एडमिट कार्ड
-पहचान पत्र(वोटर आईडी/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस)
-एप्लीकेशन फॉर्म
-EWS/Category Certificate(यदि लागू हो)
-10th/12th Marksheet

हालांकि एडमिट कार्ड पर सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र साथ लेने की जानकारी दी गई है। लेकिन आपको अपने साथ ये सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स ले जाना चाहिए। साथ ही एडमिट कार्ड पर यह भी जानकारी दी गई है कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, लैपटॉप या किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना वर्जित है। साथ ही किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि में पकड़े जाने पर उम्मीदवारी खत्म कर दी जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Home Guard Admit Card 2025: बिहार होमगार्ड फिजिकल का एडमिट कार्ड आज से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड



Source link


Share this on

Leave a Comment